• Breaking News

    Thursday, 16 March 2017

    हिंदी में देखिए 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' का ट्रेलर

    'बाहुबली 2 द कंक्लूज़न' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर फिल्म के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. 
    पहले कहा जा रहा था कि बाकी फिल्मों की तरह इसका ट्रेलर पहले ऑनलाइन नहीं रिलीज किया जाएगा. इसे तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के करीब 300 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. सिनेमाघरों में इसे सुबह 9 से 10 के बीच रिलीज किया जाएगा लेकिन ऑनलाइन रिलीज शाम 5 बजे तक होगा. लेकिन फिर फेसबुक और यूट्यूब पर इसका ट्रेलर आ गया. फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट और 24 सेकेंड लंबा है. हम आपको समझाते हैं कि ट्रेलर में हो क्या रहा हसबसे पहले अमरेद्र बाहुबली माहिष्मती राज्य की रक्षा की शपथ लेते हुए नजर आते हैं. वह कहते हैं कि इसके लिए वह जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे. इस पूरी कहानी में महारानी शिवाकामी की अहमियत भी ट्रेलर में नजर आती है. इसके बाद ट्रेलर उसी सवाल तक पहुंच जाता है जो फिल्म के फैंस पूछ रहे हैं- आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा. उसके बाद फ्लैशबैक में अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना (प्रभास और अनुष्का) की लव स्टोरी दिखाई देती है.महारानी शिवाकामी महेंद्र बाहुबली के जन्म की घोषणा करती दिखती हैं. फिर वह 'घर में लड़ाई' की बात करती हैं. इसके पहले अमरेंद्र बाहुबली और भल्लाल देव के बीच की लड़ाई और फिर महेंद्रबाहुबली और भल्लाल देव के बीच आखिरी लड़ाई के कुछ सीन भी नजर आते हैं. ट्रेलर में बाहुबली कटप्पा से कहता भी है कि अगर वह उनके साथ हैं तो कोई नहीं मार सकता. यह लाइन काफी मायने रखती है क्योंकि सबको पता है कि आखिर कटप्पा ही बाहुबली को मारता है.

    https://www.youtube.com/watch?v=G62HrubdD6o
    फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' की सीक्वल 'बाहुबली 2: द कंक्लूज़न' 28 अप्रैल को रिलीज होगी. यह फिल्म एक प्राचीन राज्य में दो भाइयों के बीच संघर्ष की कहानी है, इसमें प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना, राम्या कृष्णन और सत्याराज जैसे कलाकार हैं.


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel