• Breaking News

    Thursday, 16 March 2017

    वक्त से पहले क्यों रिलीज़ करना पड़ा ‘बाहुबली-2’ का ट्रेलर

    मुंबई: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ‘2 मिनट और 24 सेकंड का यह ट्रेलर ऐक्शन से भरपूर है. बाहुबली: द कन्क्लूजन का ट्रेलर चार भाषाओं तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज किया गया है. मुंबई: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ‘2 मिनट और 24 सेकंड का यह ट्रेलर ऐक्शन से भरपूर है. बाहुबली: द कन्क्लूजन का ट्रेलर चार भाषाओं तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज किया गया है.

    ट्रेलर लीक होने से गुस्साए फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने कहा कि इतनी मेहनत से बनाई गई फिल्म के ट्रेलर के इस तरह अचानक लीक होने से उन्हें बहुत गुस्सा आया, लेकिन हर चीज का सकारात्मक पहलू भी होता है और यहां लीक ट्रेलर देखकर दर्शकों की उत्सुकता ने उनके गुस्से को कम कर दिया है.’’

    जारी हुए ट्रेलर के बारे में राजामौली ने कहा, ‘देखिए अभी तो ट्रेलर लॉन्च किया गया है और दर्शक इसे इन्जॉय कर रहे हैं. हमने इस ट्रेलर में दर्शकों का परिचय फिल्म के किरदारों से करवाया है. हमने यह बताने और दिखाने की कोशिश की है कि कौन से किरदार किस बारे में हैं और वह क्या कर रहे हैं. बाकी ड्रामा आपको फिल्म में देखने को मिलेगा.’’

    फिल्म की रिलीज से पहले क्लाइमैक्स लीक ना हो पाए इसलिए डायरेक्टर राजामौली ने ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ के एक, दो या तीन नहीं बल्कि कुल चार क्लाइमेक्स शूट किए हैं. और अब तक ये तय नहीं हुआ कौन सा क्लाइमेक्स फिल्म में दिखाया जाएगा.

    बाहुबली का दूसरा पार्ट 28 अप्रैल 2017 को रिलीज किया जाएगा. इसके पहले भाग ने रिकॉर्ड 500 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की थी. फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रभास, राणा दुग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तम्मना भाटिया और सत्यराज प्रमुख भूमिका में दिखेंगे.फिल्म में तमन्ना को अवंतिका के रूप में देखा जाएगा, वहीं अनुष्का और सत्यराज को देवसेना और कटप्पा के रोल में हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel