• Breaking News

    Wednesday, 15 March 2017

    बाहुबली-2: खत्म हुआ इंतजार, जानें ट्रेलर और फिल्म रिलीज होने की तारीख


    28 अप्रैल को फिल्म को चार भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा लंबे इंतजार के बाद सोमवार को फिल्म ‘बाहुबली- द कंक्लूजन’ के ट्रेलर की एक झलक रिलीज किया गया। गुरुवार यानि 16 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। अभिनेता राणा दग्गुबाती इस फिल्म में भल्लादेव के किरदार में हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से सोमवार को 12 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया। वीडियो में प्रभास की खून बहते एक झलक दिखाई गई है, जिन्होंने फिल्म में बाहुबली का किरदार निभाया है। गुरुवार को फिल्म के ट्रेलर को चार भाषाओं तेलुगू, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। 28 अप्रैल को फिल्म को चारों भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, सत्याराज और राम्या कृष्णन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दो भाइयों के बीच प्राचीन साम्राज्य की लड़ाई के बारे में है।

    1 comment:

    Fashion

    Beauty

    Travel